अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे को भर्ती कराया गया। इस बच्चें को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। जिस पर ब्लड न मिलने के कारण डेढ़ महीने के बच्चे की जान पर बन आई।
पिता ने बेटे की जान बचाने के लिए तय किया लंबा सफर
मिली जानकारी के अनुसार सोमेश्वर क्षेत्र के घनश्याम भाकुनी के डेढ़ महीने के बेटे कार्तिक को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। 14 दिन पहले वह उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती किया। उसके शरीर में खून की कमी मिली। चार दिन पहले उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जानकारी के अनुसार बताया गया कि डॉक्टर ने खून की जरूरत बताई लेकिन मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल में ब्लड बैंक न होने से उसे खून नहीं मिल सका। पिता ने खून के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगाई लेकिन वहां भी खून नहीं मिला। अस्पताल में भी ए पॉजिटिव ग्रुप का खून नहीं था। इस पर पिता को हल्द्वानी दौड़ना पड़ा। वह खराब मौसम के बीच शाम चार बजे किसी तरह हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। बेटे की सांस लौटाने के लिए पिता ने रात में ही अल्मोड़ा से 190 किमी का सफर तय किया। रातों-रात खून लेकर लौट भी आए। आधी रात को बच्चे को खून चढ़ाया गया और तब जाकर उसकी जान बच सकी।