अल्मोड़ा: जिला योजना सदस्य के महत्वपूर्ण पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद संजय जोशी के निर्वाचित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जिसमें चुनाव परिणाम घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संजय जोशी के निर्वाचन को संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि संजय जोशी के माध्यम से क्षेत्र की जनसमस्याओं को जिला योजना के पटल पर प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
दी बधाई
इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा, भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित साह ‘मोनू’, पार्षद अभिषेक जोशी, मनोज सनवाल, अर्जुन बिष्ट, आशा बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, राहुल जोशी, इंद्रमोहन भंडारी, ज्योति साह, विजय भट्ट, श्याम पांडे, देवेश बिष्ट, मनोज भंडारी ‘मंटू’, मीरा मिश्रा, नेहा टम्टा, वंदना वर्मा, एकता वर्मा, राधा मटियानी तथा नामित पार्षद कैलाश गुरूरानी, जगत तिवारी व जगमोहन बिष्ट सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।