बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले में लगातार जंगलों में लग रही आग की घटना बढ़ती जा रही है।
जंगलों में धधकी आग-
धरमघर रेंज के मजगांव बीट और जनपद की सीमावर्ती क्षेत्र के चौकोड़ी के समीप के जंगल में शनिवार की रात अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दी। इसके अलावा बागेश्वर रेंज के झिरौली बीट के समीप में आग लगी हुई है। प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने बताया कि झिरौली के पास के जंगल की आग बुझा दी गई है, जबकि धरमघर रेंज के जंगलों में वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। शीघ्र ही टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया जाएगा।