बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में अब प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा।
चलाया जाएगा अभियान
जानकारी के अनुसार यहां जल्द यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमे गृह परीक्षा के बाद शिक्षक घर-घर जाएंगे और अभिभावकों को बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में कराने के लिए प्रेरित करेंगे। इसमें शिक्षक अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली छात्रवृत्ति, गणवेश, मिड डे मील, निशुल्क पुस्तकें, स्मार्ट टीवी आदि सुविधाओं की जानकारी देंगे। इसके लिए विभाग यह अभियान शुरू करेगा। जिसमे विभाग की दस से कम छात्र संख्या वाले 173 स्कूलों में विशेष नजर रहेगी।