बागेश्वर: फर्जी फेसबुक आई०डी० बनाकर कर रहा था परेशान, झिरौली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार


बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। फर्जी आईडी बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जाने मामला-

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित श्रीवास्तव के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में बड़ते अपराधो के रोकथाम हेतु थाना कौसानी में पंजीकृत FIR No- 01/2022, धारा 66(c) IT Act बनाम गिरीश राम ने वादी द्वारा बताया गया वादी और वादी की पत्नी की फर्जी फैसबुक आई०डी० बनाकर दोनो की फोटो मे अश्लील कमेंट करना बताया।अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक, झिरौली द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त गिरीश राम को दिनांक 26.03.2022 की प्रातः 02.15 बजे चकरपुर, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था।

न्यायालय में किया पेश-

अभियुक्त को आज दिनांक 26.03.2022 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।