बागेश्वर: UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा हुई संपन्न, 10 परीक्षा केंद्रों में 3329 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, 1435 अभ्यर्थी रहें उपस्थित, 1894 रहें अनुपस्थित

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। आज रविवार को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा शान्तिपूर्वक संपन्न हुई।

1894 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी/परीक्षा पर्यवेक्षक गजेन्द्र सिंह सोन ने बताया कि जनपद में कुल 10 परीक्षा केन्द्रों में 3329 अभ्यर्थी द्वारा आवेदन भरे गये थे जिसमें से 1435 अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा दी गयी तथा 1894 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

डीएम ने विवेकानन्द विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज मण्डलसेरा परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण

इस मौके पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने विवेकानन्द विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज मण्डलसेरा परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया, सभी व्यवस्थायें दुरूस्त पायी गयी। जानकारी लेते हुए सैक्टर मजिस्ट्रेट कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ0 गीतांजलि बंगारी ने बताया कि विवेकानन्द विद्या मंदिर इण्टर कालेज मण्डलसेरा परीक्षा केन्द्र में कुल 552 अभ्यर्थियों में से 228 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुये जबकि 324 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।