चमोली में भालू का आतंक, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में किया बदलाव, 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी यह व्यवस्था

चमोली जनपद में गुलदार के बाद भालू का आतंक बढ़ता जा रहा है। वहीं आज चमोली के स्कूल में भालू ने घुसकर एक छात्र को घायल भी कर दिया। जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

आदेश जारी

इसी क्रम में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के मार्ग वन क्षेत्रान्तर्गत होने के कारण मानव एवं वन्य जीव संघर्ष की घटनायें घटित होने के दृष्टिगत जनपद के अन्तर्गत संचालित समस्त राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों का संचालन प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो का संचालन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक किया जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा।