April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

Beauty tips: पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेंगे फायदें, जानें

आज हम आपको स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में बताएंगे। पिगमेंटेशन एक ऐसी स्थिति है, जो चेहरे की रंगत को फीका कर सकती है।‌ ऐसे में कुछ लोग महंगी-महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं | बावजूद इसके, धूप में जाते ही यह फिर बढ़ जाता है। यह महिला और पुरुषों दोनों में किसी भी उम्र में हो सकती है। कुछ लोगों को यह 20 साल की उम्र में तो कुछ लोगों को 50 की उम्र के बाद भी हो सकती है। स्किन पिगमेंटेशन में चेहरे या शरीर के किसी एक निश्चित हिस्से में यह प्रॉब्लम हो सकती है। इसमें स्किन का रंग सामान्य रंग की तुलना में ज्यादा गहरा हो जाता है।

✓✓ इसके अलावा पिगमेंटेशन की समस्या महिला और पुरुषों में समान रूप से देखी जाती है। हालाँकि कुछ लड़कियों में यह 20 साल की उम्र में शुरु हो सकती है। जोअपनी स्किन ठीक से देखभाल नहीं कर पाती है, उन्हें इस प्रॉब्लम को ज्यादा फेस करना पड़ता है। एक्सपर्ट का कहना हैं कि महिलाओं में यह परेशानी हार्मोनल असंतुलन के कारण भी हो सकती है। गर्भावस्था के बाद हार्मोनल असंतुलन के कारण पिगमेंटेशन की दिक्कत आती है। कुछ लोगों में यह समस्या कीमोथेरेपी के कारण भी हो सकती है।

आलू का इस्तेमाल-

ऐसा माना जाता है कि झाइंयों व काले धब्बों जैसे निशानों पर आलू काफी प्रभावशाली काम करता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसमें कैटकोलेस एंजाइम होता है, जो मेलानोसाइट्स को नियंत्रित करते हैं। कुछ हफ्तों तक हर रोज़ दिन में दो बार एक आलू का टुकड़ा लें और इसे झाइयों वाले हिस्से पर रगड़ें। 10 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर चेहरा धो लें।

नींबू का रस-

नींबू के रस में ब्लीचिंग के प्राकृतिक गुण होते हैं और शहद मॉइस्चराइजर का काम करता है। ये गुण झाइयों का इलाज कर सकते हैं। आपको बता दें कि नींबू में विटामिन-सी होता है और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों के प्रभाव से बचाते हैं। आधा नींबू का रस लें और इसमें आधा चौथाई चम्मच हल्दी और आधा चम्मच शहद मिलाकर प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। सूखने पर धो लें। शहद की जगह बेसन भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

बादाम को पीसकर-

2-3 बादाम लें और इसे रातभर दूध में भिगोकर रखें। सुबह इसका छिलका हटाकर पीस लें। इस पेस्ट में थोड़ा मलाई मिलाएं और झाइयों समेत पूरे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। कुछ हफ्तों तक इसका रोज इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर निखार भी आएगा।

चंदन का पेस्ट-

चंदन से बना पेस्ट आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ चेहरे पर निखार लाता है और झाइयों को भी दूर करता है। 2 बड़े चम्मच चंदन पाउडर में पर्याप्त मात्रा में गुलाबजल मिलाकर झाइयों और पूरे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। कुछ दिनों तक हर रोज इसका इस्तेमाल करें।

सेब का सिरका-

सेब के सिरके में मौजूद एस्ट्रिंजेंट गुण त्वचा की प्राकृतिक रंगत को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन भी होता है, जो मुक्त कणों की वजह से खराब हुई त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। सेब के सिरके को प्राकृतिक रूप से त्वचा को कोमल और उज्ज्वल बनाने के लिए जाना जाता है। 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका में 2 बड़े चम्मच पानी मिलाकर रूई से झाइयों पर लगाएं। 5 मिनट बाद धो लें। ऐसा हर रोज दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करें।