500 रुपये के नए नकली नोटों से सावधान, गृह मंत्रालय ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’, आप ऐसे करें 500 रुपये के नकली व असली नोटों की पहचान

आज हम आपके लिए एक जरूरी खबर सामने लाए हैं। आपके जेब में 500 रूपये का नोट है तो आप इसके बारे में जरूरी जानकारी जरूर जानें।

बाजार में आ रहें नकली नोटों से रहें सावधान

आज बाजार में ठगों का काफी जाल फैल रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बनाते‌ है। ऐसे में बाजार में नकली नोटों से भी लोगों को ठगने का काम करते हैं कुछ ठग। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं अब गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बाजार में पहले से ही चलन में आए 500 रुपये के नए नकली नोट के बारे में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है। गृह मंत्रालय का कहना है कि नकली नोट प्रिंट और क्वालिटी दोनों के मामले में असली नोट के बहुत समान हैं। ऐसे में असली नकली की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

दी चेतावनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई), फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और अन्य जैसी प्रमुख वित्तीय और नियामक संस्थाओं को यह अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे इन नकली नोटों और असली नोटों के बीच समानता के बारे में भी चेतावनी दी है।

ऐसे करें पहचान

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि नकली नोट स्याही के रंग और अक्षरों के साइज के मामले में मूल मुद्रा से काफी मिलते-जुलते हैं। एकमात्र अंतर यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक की स्पेलिंग में ई की जगह ए है। इसलिए, नकली नोटों पर यह ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ हो जाता है।