भीमताल में बीते कल बुधवार को दिनांक 25 दिसंबर 2024 को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
गहरी खाई में गिरी थी बस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा भीमताल के पास आमडाली में हुआ। इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए थे। वहीं 04 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें मृतको की संख्या बढ़ गई है। इस हादसे में घायल हुई पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा ने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।21 वर्षीय दीक्षा प्रकाश हल्द्वानी दमुवाढुंगा के रहने वाली थी। इस हादसे में मारने वालों की संख्या अब पांच हो गई है।
एक मरीज को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया जा रहा
रिपोर्ट्स के मुताबिक गंभीर रूप से घायल मरीजों को ICU में रखा गया है। 6 मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। एक मरीज को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है। बाकी 24 घायलों का डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल और शहर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।