भीमताल: खास पहल: कुमाऊं विवि के भीमताल परिसर में पहली बार  एनसीसी नेवी विंग का हुआ गठन, 32 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

भीमताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के सर जेसी बोस तकनीकी परिसर, भीमताल स्थित औषधि विज्ञान विभाग में बुधवार को पहली बार एनसीसी (नेवी विंग) ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया।

चयन प्रक्रिया का आयोजन

इस खास पहल से परिसर के विद्यार्थियों को पहली बार एनसीसी से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिला है। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम औषधि विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कमांडिंग ऑफिसर मृदुल शाह, इंस्ट्रक्टर विक्रांत सिंह और पेटी ऑफिसर कवेन्द्र सिंह कन्याल ने किया। इस चयन प्रक्रिया में औषधि विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के कुल 32 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन दो चरणों में किया गया—
A. ​पहले चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित लिखित परीक्षा हुई।
B. ​दूसरे चरण में वाइवा (मौखिक परीक्षा) के माध्यम से छात्रों की योग्यता परखी गई।