भीमताल: मातम में बदली शादी की खुशियां, मेहंदी समारोह में हुआ कुछ ऐसा, मची चीख पुकार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भीमताल में शादी का जश्न मातम में बदल गया।

दुल्हन की मौत से जश्न की खुशियां मातम में बदली

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. संजय कुमार जैन निवासी द्वारका नई दिल्ली ने अपनी बेटी श्रेया जैन की शादी के लिए नौकुचियाताल आए थे। यहां एक रिजार्ट में शादी कार्यक्रम आयोजित होना था।रिजार्ट में शनिवार की देर रात मेहंदी समारोह आयोजित हुआ। जहां स्टेज पर डांस करते समय अचानक दुल्हन बेहोश हो गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिजन युवती को अस्पताल ले गये। जहां काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन की जान नहीं बच पाई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में डॉ. राशिद ने बताया कि प्राथमिक जांच में हृदयाघात से मौत की बात सामने आई है, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया। थानाध्यक्ष डॉ. जगदीप नेगी ने बताया कि दुल्हन के पिता डॉ. संजय ने भीमताल थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करने की मांग की, जिसके बाद वे शव लेकर वापस चले गए।