देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज रविवार को सुरक्षा बलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
छत्तीसगढ़ में इतने नक्सली ढेर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। बताया है कि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर आज रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हुई। जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर थी। ठीक इसके कुछ देर बाद मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए.’’ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। वहीं इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
दो जवान शहीद
इसके अलावा इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 4 जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अन्य दो घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। जिनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।