बड़ी खबर: राज्यसभा में भी ध्वनि मत से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, नकल-धांधली पर लगेगी लगाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली और पेपर लीक के खिलाफ लाए गए कड़े कानून को अंततः संसद की मंजूरी मिल गई है।

राज्यसभा में भी पास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी एंटी पेपर लीक बिल (सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक) ध्वनि मत से पास हो गया है। इससे पहले लंबी चर्चा के बाद लोकसभा ने भी इस विधेयक को ध्वनि मत से अपनी हरी झंडी दे दी थी। हालांकि, बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा भी देखने को मिला। इस नए कानून के लागू होने से पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ भारी जुर्माने और लंबी जेल की सजा का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है, जिससे देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।