बड़ी खबर: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान मची भगदड़, कई श्रद्धालुओं के हताहत की खबर, सीएम योगी आदित्यनाथ का आया यह बयान

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। आज‌ 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या है। इस मौके पर आज मौनी अमावस्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पंहुचने की उम्मीद जताई गई। इसी बीच यहां बड़ी घटना घट गई

आज मौनी अमावस्या पर बड़ा हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगम नगरी में मंगलवार की रात घटना घटी। यह घटना रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुई । यहां महाकुंभ में भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। वहीं बताया गया है कि ‘संगम नोज पर बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अफवाह के कारण भगदड़ हुई, इसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिसके बाद आनन-फानन पैरामिलिट्री फोर्स, एबुंलेंस को अलग-अलग स्थान से संगम की ओर रवाना किया गया। इसके बाद एंबुलेंस में तमाम श्रद्धालुओं को भरकर लाया गया।

पीएम ले रहें पल-पल की अपडेट

इस घटना पर पीएम मोदी लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ से अपडेट ले रहे हैं। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी से बात की है। साथ ही साथ घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला बयान आया है‌। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सीएम ने कहा कि मां गंगा के जो जिस घाट के समीप है, वहीं स्नान करें।