बड़ी खबर: यूजीसी-नेट परीक्षा हुई रद्द, अब दोबारा होगी आयोजित, जानें वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नेट परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यूजीसी नेट परीक्षा रद्द हो गई है।

यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के तहत काम करने वाली स्वायत्त एजेंसी एनटीए ने मंगलवार को हुई यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। इसकी वजह भी सामने आई है। गृह मंत्रालय की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।

सीबीआई करेगी जांच

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूजीसी-नेट परीक्षा अब अलग से आयोजित की जाएगी। जिसकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही परीक्षा में गड़बड़ी के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा रही है। एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा 18 जून, 2024 को देश के विभिन्न शहरों में दो चरणों में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित करवाई थी। 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने यह परीक्षा दी थी।