उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर जरूरी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस में 32 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
यूपी पुलिस भर्ती 2025 में सभी वर्गों के लिए उम्र सीमा में तीन साल की छूट देने का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आयुसीमा से संबंधित नया नोटिस जारी किया है। जिसमें यूपी पुलिस की इस भर्ती में राज्य सरकार ने 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट का ऐलान किया है। जिसके बाद पुरुष अभ्यर्थी जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम है वो आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं को भी अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा।