देश में 2000 के नोट को कुछ समय पहले आरबीआई ने बंद कर दिए है। इसकी घोषणा को दो साल से अधिक हो चुके हैं। इससे जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
आरबीआई ने दी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक 31 जुलाई 2025 तक 2000 रुपये के करीब 3 करोड़ से ज्यादा नोट यानी लगभग 6017 करोड़ रुपये अब भी चलन में हैं। जिस पर RBI ने यह साफ किया है कि 2000 रुपये के नोट अब भी लीगल टेंडर हैं, यानी वे अब भी वैध मुद्रा माने जाते हैं। मतलब अगर आपके पास ये नोट हैं, तो वे पूरी तरह से मान्य हैं — सिर्फ आपको उन्हें सही तरीके से बैंकिंग सिस्टम में लाना होगा। अगर आपके पास अब भी 2000 के नोट है तो आरबीआई ने इसके लिए कई विकल्प खुले रखे हैं तो आप इन्हें बदला सकते हैं। RBI के 19 क्षेत्रीय कार्यालय अब भी 2000 के नोट स्वीकार कर रहे हैं। -इन कार्यालयों में जाकर आप ये नोट अपने बैंक खाते में जमा करवा सकते हैं। RBI के 19 शहरों में यह सेवा उपलब्ध है। इसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।
19 मई, 2023 को 2000 रुपए के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी
दरअसल आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपए के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी। साथ ही बताया था कि इसका ऑब्जेक्टिव पूरा होने के बाद 2018-19 में इसकी प्रिटिंग बंद कर दी गई थी।