नैनीताल हाईवे पर रविवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे में एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।
युवक की मौत-
जानकारी के अनुसार स्वार थाना क्षेत्र के ग्राम हरनगला निवासी प्रथम सिंह उम्र करीब 27 वर्ष रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी बाइक से रुद्रपुर एक कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।