देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बाॅलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना की विधवाओं और उनके बच्चों के कल्याण के लिए करोड़ों की धनराशि दान की है।
1.10 करोड़ रुपये का दान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 1.10 करोड़ रुपये का दान किए है। उन्होंने यह योगदान दक्षिण-पश्चिमी कमांड के तहत सेना पत्नी कल्याण संघ (AWWA) को प्रदान किया। प्रीति जिंटा ने बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत यह दान दिया है। यह धनराशि पंजाब किंग्स के उनकी सह-स्वामित्व वाली टीम के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से प्रीति के हिस्से के रूप में दी गई है। इस संबंध में बीते 24 मई शनिवार को को एक बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया, “यह दान वीर नारियों को सशक्त बनाने और उनके बच्चों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए है।”