बॉलीवुड निर्माता करण जौहर Koo ऐप के जरिये मतदान के लिए लोगों को कर रहे हैं जागरूक

आज 25 जनवरी है। आज देशभर में मतदान दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को उनके मतदान के लिए जागरूक किया जाता है।

मुहिम से जुड़े करण जौहर-

इस दिशा में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी अपने फैंस और देश के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का फैसला किया है। जिसके लिए वह वह बहुभाषी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘कू’ की एक मुहिम से जुड़े हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल-

करण जौहर ने अपने आधिकरिक ‘कू’ अकाउंट पर लिखा, ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मतदान हर मतदाता का अधिकार है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है और इस मौके पर मैं सभी को पहले से याद दिलाना चाहता हूं कि वोट देने के अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना न भूलें।’ उन्होंने लिखा कि आपका वोट कीमती है और वोट करना आपका हक़ भी है। 25th Jan, नेशनल वोटर्स डे है और इस मौके से ठीक एक दिन पहले, मैं आप सबसे गुजारिश करता हूँ की आप वोट जरूर करें।