देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फास्टैग एनुअल पास की बुकिंग शुरू हो गई है।
मिलेगी यह सुविधा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश भर में एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर यात्रा को सुगम बनाने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए राजमार्गयात्रा ऐप पर आधिकारिक बुकिंग की जा रही है। इस संबंध में मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है। इसके अनुसार फास्टैग सालाना पास के लिए यूजर्स को 3,000 रुपये की राशि खर्च करनी होगी। यह पास पूरे एक साल या 200 ट्रिप्स तक के लिए ही वैलिड होगा। इसके बाद पास डी-एक्टीवेट हो जाएगा। यह पास केवल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) पर ही लागू होगा। यह FASTag पर सालाना पास हर सड़क पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
न करें यह गलती
रिपोर्ट्स के मुताबिक फास्टैग एनुअल पास VAHAN डेटाबेस के माध्यम से जांच के बाद केवल प्राइवेट कार, जीप या वैन कैटेगरी वाले नॉन कमर्शियल वाहनों को ही जारी किया जाएगा। इस प्रोग्राम में कमर्शियल वाहन जैसे टैक्सी-कैब, ट्रक, मिनी-ट्रक या बस जैसे व्यवसायिक वाहन शामिल नहीं हैं। इसके अलावा मंत्रालय ने यह भी अलर्ट जारी किया है कि किसी भी दूसरे वेबसाइट या ऐप के जरिए सालाना पास खरीदने की गलती न करें, इससे फ्रॉड हो सकता है।