ब्रेकिंग: ढोकाने वाटर फॉल में डूबने से अल्मोड़ा के एक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे से सटे ढोकाने क्षेत्र स्थित वाटर फॉल में आज शनिवार को तीन दोस्त नहाने गए थे। जिसमे अल्मोड़ा के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई।

पानी में डूबा छात्र

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के ग्राम पंचायत खत्याड़ी के पहल टोक निवासी प्रियांशु कनवाल पुत्र गोपाल कनवाल अपने दो अन्य दोस्तों के साथ स्कूल बंक करके शनिवार सुबह ढोकाने वाटर फॉल को निकला। जिसके बाद तीनों दोस्त ढोकाने वाटर फॉल में नहाने चले गए। जिसमे एक छात्र प्रियांशु कनवाल पुत्र गोपाल कनवाल गहरे पानी में डूबने लगा। इस हादसे में छात्र प्रियांशु की डूबने से मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।