ब्रेकिंग: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

देशभर में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कोरोना से संक्रमित हो गये हैं।

ट्वीट कर दी जानकारी-

इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि “मैंने कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। हल्के लक्षण। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना परीक्षण करवाएं”।

उत्तराखंड दौरे पर थे अरविंद केजरीवाल-

बीते कल 3 जनवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के देहरादून से नव परिवर्तन जनसभा को संबोधित किया था। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान बॉर्डर पर शहीद होने वाले प्रदेश के सैनिकों के परिजनों को एक करोड़ रूपए सम्मान राशि देने का ऐलान किया। इसके साथ ही केजरीवाल ने उत्तराखंड पुलिस के जवानों परिजनों को भी शहीद होने पर एक करोड़ रुपये सम्मान राशि देने का ऐलान किया।