उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष ने गणेश गोदियाल को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की हैं।
देखें

कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अभियान समिति और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है-
1. प्रीतम सिंह – अध्यक्ष, अभियान समिति
2. डॉ. हरक सिंह रावत – अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति
कांग्रेस अध्यक्ष ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है।