ब्रेकिंग: GST पर सरकार ने किया बड़ा फैसला, खत्म किए 12% और 28% टैक्स स्लैब, जानें कब से होंगे लागू

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज बुधवार से नई दिल्ली में दो दिन तक चलने वाली जीएसटी परिषद (GST Council) की बैठक शुरू हो गई है।

इस टैक्स स्लैब को मंजूरी

56वीं जीएसटी बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही है। इस बैठक में टैक्स स्लैफ को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीएसटी पर 12 और 28 फीसदी वाले स्लैब खत्म होंगे। सिर्फ अब 5 और 18 फीसदी वाले स्लैब ही रहेंगे। इसको लेकर आम सहमति जीएसटी काउंसिल की बैठक में मुख्य एजेंडे में जीएसटी टैक्स स्लैब में संशोधन शामिल है, जिसका लक्ष्य तंबाकू और शराब जैसे हानिकारक सामानों के लिए 40% स्लैब के साथ वस्तुओं को 5% या 18% स्लैब में ट्रांसफर करके 12% और 28% स्लैब को खत्म करना है। दरअसल GST काउंसिल की 56वीं बैठक में 5% और 18% के दो टैक्स स्लैब को मंजूरी दे दी गई है। वित्त मंत्री ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि नए बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे।

जीएसटी क्या है

जीएसटी (गुड्स एंड सेवा टैक्स) भारत में एक ऐसी एकीकृत टैक्स व्यवस्था है जिसमें कई अप्रत्यक्ष टैक्स शामिल होते हैं। यह वस्तुओं और सेवाओं पर लगाया जाता है, जिससे बिज़नेस और उपभोक्ताओं के लिए आसान टैक्स संरचना सुनिश्चित होती है।