ब्रेकिंग: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है और वर्तमान सरकार की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम मनोहर लाल खट्टर इस्तीफा देने के बाद अब दोपबर बाद भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग के लिए सीएम आवास पहुंचे हैं। इससे पहले, उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात की और कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर सामने आई है कि सीएम का शपथ ग्रहण समारोह आज मंगलवार दोपहर को ही होगा। इसके लिए राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथ समारोह शाम 05 बजे होगा। सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।