देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दक्षिण कोरिया में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 181 लोगों को ले जा रहा विमान आज रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
फ्लाइट 2216 में 181 लोग थे सवार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान लैंडिंग के समय रनवे से उतर गया। जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 68 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान रनवे पर फिसल गया और बाड़ से टकरा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि जेजू एयर के विमान में 175 यात्री और 6 फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे। यह विमान बैंकॉक से वापस आ रहा था और लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बोइंग 737-800 विमान था। दक्षिण कोरिया की रेस्क्यू टीम ने 2 लोगों को बचा लिया है। बाकी पैसेंजरों की तलाश जारी है। दक्षिण कोरिया की अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान जारी किया। जिसमें कहा कि अब तक एक फ्लाइट अटेंडेंट और एक यात्री को बचा लिया गया है। हादसास्थल पर 32 दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं सामने नहीं आई है, लेकिन अंदेशा जताया है कि हादसा पक्षी से टकराने के कारण हुआ होगा।