3,147 total views, 2 views today
किसी से प्यार करना और प्यार में किसी को नुक़सान पहुंचाना। दोनों का मतलब ही अलग हो जाता है। एक ऐसा ही मामला मिस्त्र से कुछ समय पहले सामने आया है।
स्कूल में लगाई आग, सामान जलकर राख-
यहां एक शख्स की गर्लफ्रेंड परीक्षा में फेल हो गई तो ब्वॉयफ्रेंड ने स्कूल में आग लगा दी। रिपोर्ट के अनुसार, Menoufia प्रांत में एक लड़के की गर्लफ्रेंड पढ़ाई कर रही थी। दोनों की सगाई हो चुकी थी और कुछ समय बाद उनकी शादी होने वाली थी। इसी बीच लड़की परीक्षा में फेल हो गई। रिजल्ट जानकर लड़का घबरा गया और उसे डर लगने लगा कि कहीं उसकी शादी ना टल जाए और गर्लफ्रेंड को उसी क्लास में ना पढ़ना पड़े। इस डर से युवक ने स्कूल में आग लगा दी।
युवक को किया गिरफ्तार-
आग लगने के कारण स्कूल का पूरा कंट्रोल रूप जलकर खाक हो गया। कई कागजात जल गए। हालांकि, कोई भी इंसान उस आग की चपेट में नहीं आया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिसके बाद निशानदेही पर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार भी कर लिया है।
More Stories
बागेश्वर: दोहरे हत्याकांड से सनसनी, महिला-बच्ची की निर्मम हत्या, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस
Health tips: सेहत के लिए फायदेमंद है अदरक, सर्दी जुखाम से लेकर पेट की समस्याएं करें दूर
मौसम अपडेट: उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बर्फबारी के आसार