बड़ी खबर: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IAS और IFS अधिकारियों के बदले प्रभार, यहां देखें पूरी सूची

उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के 11 अधिकारियों के विभागों में परिवर्तन और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं।

आदेश‌ जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उप सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षरों से जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदों का पदभार ग्रहण कर रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।


​स्थानांतरण एवं नई तैनाती की विवरण सूची

क्र.सं.अधिकारी का नाम व बैचवर्तमान प्रभार से अवमुक्त पदभारनवीन तैनाती / हस्तांतरित प्रभार
1.श्री लालरिन लियना फैनई (IAS-1997)प्रमुख सचिव – आबकारी विभागसचिव – पंचायती राज विभाग
2.श्री नितेश कुमार झा (IAS-2002)सचिव – सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकीसचिव – परिवहन विभाग एवं आयुक्त-परिवहन
3.श्री रविनाथ रमन (IAS-2004)सचिव – विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक)सचिव – सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग
4.डॉ० पंकज कुमार पांडेय (IAS-2005)सचिव – आबकारी विभाग
5.श्री बृजेश कुमार संत (IAS-2006)सचिव – परिवहन विभाग, आयुक्त-परिवहन
6.डॉ० सुरेन्द्र नारायण पांडेय (IAS-2007)बाध्यप्रतीक्षा से अवमुक्तसचिव – गन्ना विकास एवं चीनी विभाग
7.श्रीमती ज्योति यादव (IAS-2009)बाध्यप्रतीक्षा से अवमुक्तसचिव – विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक)
8.श्री युगल किशोर पंत (IAS-2009)सचिव – सचिवालय प्रशासन विभाग
9.श्री रणवीर सिंह चौहान (IAS-2009)सचिव – सचिवालय प्रशासन, गन्ना विकास एवं चीनी विभागसचिव – वित्त विभाग
10.डॉ० पराग मधुकर धकाते (IFS)विशेष सचिव – पंचायती राज विभाग
11.श्री अभिषेक रूहेला (IAS-2015)अपर सचिव – राज्य सम्पत्ति विभाग एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी