गर्मियों का मौसम है। जिसमें लोगों को चिलचिलाती धूप झेलनी पड़ रही है। इस धूप का हमारी सेहत पर भी प्रभाव पड़ता है। जानिए गर्मी के मौसम में आने वाले उन फलों को, जो गर्मी में रखते हैं हमारा ध्यान –
तरबूज–
तरबूज़ गर्मियों में सबसे ज़्यादा बिकने वाले फलों में से एक है। लोग इस मौसम में तरबूज़ जमकर खाते हैं। इसमें 92% पानी होता है और न्यूट्रिएंट्स की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है। तरबूज़ में विटामिन ए, बी6, सी और एमिनो एसिड पाए जाते हैं। इसे खाने से वज़न कम करने में मदद मिलती है।
खरबूजा-
खरबूजा में विटामिन सी पाया जाता है। यदि आपको मीठा खाना बेहद पसंद है तो ऐसे में खरबूजा ज़रूर खाएं, इससे आपको स्वाद भी मिलेगा और शरीर स्वस्थ होने के साथ-साथ आपका वज़न भी कम होगा।
प्लम्स-
यह लो कैलोरीज़ फ्रूट्स में से एक है। इनमें सॉर्बिटॉल, डाइटरी फ़ाइबर्स और इस्टीन पाए जाते हैं। ये सभी न्यूट्रिएंट्स हाई ब्लड प्रेशर यानी कि उच्च रक्तचाप को कम करते हैं साथ ही पाचन क्रिया बेहतर बनाते हैं। डाइबिटिक लोगों का वज़न कम करने में भी यह फल काफ़ी असरदायी साबित होता है।
अनन्नास-
अनन्नास एक फ़ायदे अनेक। इस फल को यदि आप अपनी डायट में रोज़ाना शामिल करती हैं, तो आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है, पाचन शक्ति भी मज़बूत होती है। साथ ही इसके नियमित सेवन से धीरे-धीरे आपका वज़न भी कम होने लगता है।
टमाटर-
गर्मियों में सनबर्न सबसे आम समस्या है। टमाटर के सेवन से सनबर्न से बचा जा सकता है। टमाटर में लाइकोपीन होता है। लाइकोपीन एक पिगमेंट है, जिसके कारण इसका रंग लाल होता है। आमतौर पर यह केचअप आदि में पाया जाता है। लाइकोपीन अंदरूनी सनस्क्रीन के रूप में कार्य करके त्वचा को सनबर्न से बचाता है।
फ्लुइड्स-
फ्लुइड्स यानी तरल पदार्थों का भी काफी महत्व है। अपनी दिनचर्या में इनका अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। नींबू पानी, दूध और दही या लस्सी में चुटकी भर इलायची मिलाकर पीने के अपने अलग फायदे हैं। नारियल पानी में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में होता है, इसलिए इसके सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का उचित स्तर बना रहता है। यदि इसमें कुछ बूंद नींबू का रस मिला दिया जाए तो यह शरीर का तापमान संतुलित रखने में भी बड़ा काम आता है।
चुकंदर-
गर्मियों में अत्यधिक पसीना निकलने के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में चुकंदर का सेवन करना ताकत बढ़ाने में काफी उपयोगी हो सकता है। चुकंदर का रस पीने या इसे साबुत खाने से रक्त में नाइट्रेट की मात्रा दोगुनी हो जाती है और मांसपेशियों की ऊर्जा खपत में कमी आती है।
संतरा-
संतरा या नारंगी पोटैशियम से भरपूर एक रसदार फल है। पसीना बहने के कारण शरीर से काफी मात्रा में पोटैशियम निकल जाता है और इस स्थिति में अन्य पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखते हुए पोटैशियम का स्तर बरकरार रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
More Stories
सावधान: यूट्यूब पर डाली इस तरह की विडियो तो होगी कानूनी कार्रवाई
नैनीताल: बंदरों और लंगूरों के आतंक से लोग परेशान, निजात दिलाने की मांग
अल्मोड़ा: सुबह-शाम की ठंडी हवा और बारिश के बाद बदला मौसम, बढ़ी ठिठुरन