April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

इन फलों को खाने से शरीर को मिलते हैं बेमिसाल फायदें, जानें

गर्मियों का मौसम शुरू हो‌‌ गया है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती गर्मी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में आज‌ हम आपको फलों से जुड़े कुछ फायदे बताने जा रहे हैं।

फलों के सेवन से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। वक्त की कमी होने पर हम फल आराम से खा सकते हैं। इन सब के आलावा फल हमें स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों जैसे हाई बीपी,उच्च रक्तचाप,कैंसर ह्दय रोग, और मधुमेह से लडऩे की क्षमता प्रदान करते हैं।

तो चालिए आज हम आपको बताने वालें हैं कुछ ऐसे ही फलों के बारे में जो आपको स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं-

1.जामुन

जामुन खाने से याददाश्त तेज होती है। इसके साथ ही ये पाचन तंत्र को सुधारने में भी आपकी मदद करता है। जामुन आपके शरीर में बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण करने में लाभकारी होता है। जामुन का सेवन करने से ब्लड शुगर की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

2.संतरा

वैसे तो संतरा खाना में बहुत टेस्टी होता है,लेकिन स्वाद के साथ-साथ ये आपको कई सारी बीमारियों से भी निजात दिलाने में आपकी सहायता करता है। संतरा खाने से इम्यून स्टिम मजबूत होता है। वहीं ये ह्दय को भी स्वस्थ रखने में सहायक है। संतरे का सेवन करना स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है क्योंकि ये त्वचा को जवां रखता है। इसके साथ कैंसर से भी रक्षा करे।

3.खजूर

आयरन का बेहतर स्त्रोत माना जाता है खजूर । इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। खजूर हमारी हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही शरीर को शक्तिशाली बनता है।

4.खरबूजा

गर्मियों के दिनों में लोगों का सबसे पसंदीदा फलों में से एक होता है खरबूज। इसका सेवन करें से आपकी स्किन हेल्दी व चमकदार रहती है। खरबूजे का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और आपका तनाव भी कम होता है।

5.अंगूर

अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर और खून की कमी दूर होती है। इतना ही नहीं अंगूर का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तथा ये कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लडऩे की क्षमता देता है।

6.आडू

आडू विटामिन ए और सी का काफी अच्छा स्त्रोत है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करके ह्दय को स्वास्थ  रखें और बॉडी में तुरंत ऊर्जा प्रदान करे।

7.कीवी

कीवी विटामिन सी और के कॉपर एवं फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत है। कीवी का सेवन करने से अनिद्रा और ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिल जाता है। वहीं डेंगू जैसी बीमारी के लिए तो कीवी वरदान है।

8.अजीर

अजीर फल विटामिन ए,बी1,बी2 का काफी अच्छा स्त्रोत है। अजीर ओमेगा 3 फैटी एसिड से युक्त है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है।

9. केला

एक केले में 105 कैलोरी पाये जाने के कारण यह इंस्टेंट एनर्जी के लिए सबसे उपयुक्त फल है। वर्कआउट के बाद खाने के लिए मिलने वाले कई पैकेज्ड फ़ूड की तुलना में यह फल बहुत अधिक हेल्दी होता है और यह आपके मसल्स क्रैम्प को सही करने में, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में और एसिडिटी से बचाने में भी सहायक होता है।

10. अनार

हर रोज एक लाल अनार खाकर आप न केवल वजन कम कर सकते हैं बल्क‍ि ये शारीरिक कमजोरी को भी दूर करने में सहायक होता है।