अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक पर की चालानी कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के सख्त निर्देश दिये गये है।…

अल्मोड़ा: सड़क निर्माण ना होने पर होगा आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार-पीताम्बर पाण्डे

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। धौलादेवी के पूर्व प्रमुख एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जागेश्वर विधानसभा अन्तर्गत जाजरबैंड से तल्ला जाजरकोला ढाई किलोमीटर अवशेष मोटर मार्ग एवं खेती जटेश्वर पांच किलोमीटर मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य तथा अवशेष…

अल्मोड़ा: मुसीबत में थी बेजुबान गाय, पुलिस ने बचाई जान, 05 दिन से नाले में फंसी गाय का रेस्क्यू कर दिया जीवनदान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा में दिनांक 13/07/2023 को डायल 112 के माध्यम थाना भतरौजखान को सूचना मिली कि पनुवादोखन गांव के पास 05 दिन पहले एक गाय सड़क से नीचे नाले में गिर गयी थी। जो काफी कोशिशों के बाद भी नाले से निकल नही पा रही है।…

अल्मोड़ा: वंचित अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, आईटीआई में प्रवेश की आवेदन की तिथि बढ़ी, 23 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रशिक्षण महानिदेशालय के आदेश पर आवेदन की अंतिम तिथि 12 से बढ़ाकर 23 जुलाई तक कर दी गई है। मैरिट के आधार पर…

नैनीताल: भारी बारिश के चलते पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, देर रात भवाली-अल्मोड़ा हाइवे बंद, वाहनों का रूट डायवर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कतियागाड़ सुयालबाड़ी के पास बारिश के चलते बीते कल गुरुवार देर रात 9:30 बजे पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। डायवर्ट किया वाहनों का रूट…

बड़ी खबर: अल्मोड़ा: केंद्रीय विद्यालय के कर्मचारी का कमरें में मृत अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कमरे में शव बरामद हुआ है। कमरे में मृत मिला कर्मी का शव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में तैनात मंगोलपुरी दिल्ली निवासी राकेश कुमार (59) पुत्र रामशरण…

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आफत की बारिश से नहीं कोई राहत, आज भी इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है। उत्तराखंड में आज का मौसम- मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आज इन जिलों में देहरादून, टिहरी, चमोली, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग में भारी…

अल्मोड़ा: उत्तराखंड पर्वतीय मानव सेवा समिति पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप, महिलाओं ने कार्रवाई की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। एक स्वयं सहायता समूह से जुटी कई महिलाओं ने उत्तराखंड पर्वतीय मानव सेवा समिति पर ठगी का आरोप लगाया है। मामले में अल्मोड़ा कोतवाली में समिति के अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग उठाई है। जमा रुपए को दुगना करने का…

अल्मोड़ा: न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष के कठोर कारावास की सुनाई सजा, 27 हजार रुपये के अर्थदंड से भी किया दंडित

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने आरोपी रिश्ते के चाचा विनोद लमकोटी, निवासी चौखुटिया अल्मोड़ा को बीस साल का कठोर कारावास व 27 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। वर्ष 2021…

अल्मोड़ा: विधान सभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन हुआ जारी, बताया- 18 वर्ष पूरा करने वाले मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया ने बताया कि 1 जुलाई 2023 की अर्हता तिथि तक की पूरी नामावली समस्त निर्वाचक, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों और जिला निर्वाचन कार्यालय, अल्मोड़ा में भी सर्वसाधारण की जानकारी के लिए उपलब्ध है। दी यह जानकारी…