सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। दून, नैनीताल, चंपावत और चमोली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में भी IMD ने बारिश की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों में मौसम खराब रहने और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में मानसून का असर जारी रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।