सावधान: अगर आपको भी है मोबाइल में गेम खेलने की लत, तो हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार, WHO ने कहीं यह बात

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। ऐसी एक खबर सामने आई है। आजकल मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का काफी महत्व बढ़ गया है। लेकिन यह जितने हमारे लिए उपयोगी है उतने ही खतरनाक भी।

बढ़ती है समस्याएं-

आजकल बच्चों और युवाओं में मोबाइल में गेम खेलने का काफी एडिक्शन बढ़ गया है। जो हमारे लिए ख़तरनाक है। इससे तनाव और अवसाद बढ़ता है। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ सकती है। ऐसे बहुत से मामले सामने भी आए हैं। वहीं कुछ मामलों में मोबाइल में गेम खेलने के एडिक्टेड लोग अपनी याददाश्त खो बैठे हैं।

WHO ने भी जताई है चिंता-

जिस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी वीडियो गेम की लत को बहुत गंभीरता से लेता है। एक बार इस बात की चर्चा भी चली थी कि वीडियो गेम की लत को आधिकारिक तौर पर बीमारी माना जा सकता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हो चुका है कि वीडियो गेम की लत की वजह से बच्चे और युवा मनोवैज्ञानिक परेशानी का सामना करते हैं। एमआरआई स्कैन में ये जानकारी सामने आई थी कि वीडियो गेम की लत के कारण युवा तनाव और अवसाद में रहते हैं। इसके अलावा WHO के अनुसार, वीडियो गेम की लत पारिवारिक, सामाजिक, शैक्षिक और पर्सनल लाइफ को बर्बाद कर देती है। वीडियो गेम की लत की वजह से कई लोग डिप्रेशन तक में चले जाते हैं। साथ ही घंटों मोबाइल पर गेम खेलने की लत की वजह से लोग अपने काम पर भी फोकस नहीं कर पाते। ऐसे में उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी इसका नेगेटिव असर देखने को मिलता है। वहीं डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 10 में से एक मरीज को अस्पताल में रहकर इस बीमारी के इलाज की जरूरत पड़ जाती है।