सावधान: गूगल जैमिनी पर प्रॉम्प्ट के जरिये बनाए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहे ट्रेंड, कहीं इस खतरे में तो नहीं फंस रहें आप

आज के समय में तेजी से सोशल मीडिया का इस्तेमाल व‌ क्रेज बढ़ रहा है। युवाओं से लेकर हर उम्र के लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में पल भर में सोशल मीडिया पर छाई कोई भी चीज ट्रेंड करने लग जाती है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से जैमिनी पर एआई प्रॉम्प्ट की मदद से बनाई गईं फोटो खूब ट्रेंड कर रही है।

जैमिनी पर प्रॉम्प्ट की मदद से बनाई गईं फोटो का ट्रैंड

जिसको लेकर हमें सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है।
इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए हर कोई अपनी फोटो को फैसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर अपलोड कर रहा है। इससे एआई के पास हमारे चेहरे से ताजा डाटा सुरक्षित हो रहा है। इस बढ़ते ट्रेंड के बीच साइबर अपराधी भी एक्टिव हो गये है। जिनसे सावधान रहने की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों राजस्थान के उदयपुर में महिला की फोटो चोरी कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला भी सामने आया है। जिस पर साइबर एक्सपर्ट भी इन फोटो के ठगी सहित अन्य अपराधों के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका जता रहे हैं।

इन बातों का खतरा

📌📌फोटो से सोशल मीडिया पर आईडी बनाकर गलत इस्तेमाल हो सकता है।
📌📌फोटो अपलोड करने से निजता का हनन हो सकता है।
📌📌फोटो एडिट कर यह गलत काम में प्रयोग हो सकती है।
📌📌फोटो के माध्यम से परिजनों से भविष्य में ठगी की आशंका भी जताई है।