CBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, यहां के छात्रों सबसे अच्छा प्रदर्शन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों ने लड़कों से 5 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 88.39 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जो पिछले वर्ष के पास प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा है।
सीबीएसई परीक्षा में 1.15 लाख से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. जबकि 24,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक  हासिल किए हैं। साल 2024 में सीबीएसई 12वीं का पास प्रतिशत 87.98% रहा था। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 रहा है। वहीं लड़कों का 85.70 रहा है और ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 100% रहा है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए छात्र रिजल्ट को results.cbse.nic.in पर देख सकते है। इसके अलावा इन अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in results.cbse.nic.in. पर भी परिणाम देख सकते हैं।