केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें संस्करण की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा दिसंबर में आयोजित होगी। यह परीक्षा शनिवार, 12 दिसंबर और रविवार, 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। नोटिस में यह भी जानकारी दी गई है कि परीक्षा के शहर और आवंटित परीक्षा की तिथि की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले CTET के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, एडमिट कार्ड, जिसमें परीक्षा केंद्र का विवरण होगा। उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।