CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के 03 मार्च को होने वाले शेड्यूल में किया बदलाव, देखें नई तिथि

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से जरूरी अपडेट है।

जारी किया रीशेड्यूल

CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की एक-एक परीक्षा को रीशेड्यूल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा पहले 3 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाली थीं। जो अब 11 मार्च, 2026 को होगा। इनमें शामिल हैं: तिब्बती, जर्मन, एनसीसी, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मीज़ो, बहासा मेलयू। वहीं अन्य सभी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मूल डेटशीट के अनुसार आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए, 3 मार्च, 2026 को होने वाली परीक्षा को एक महीने से ज़्यादा के लिए टाल दिया गया है और अब यह 10 अप्रैल, 2026 को होगी। एक ऑफिशियल नोटिस में, बोर्ड ने कहा कि यह फैसला एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों से लिया गया है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शेड्यूल में बाकी सभी परीक्षाएं प्लान के मुताबिक ही होंगी।