चंपावत से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत जिले के भ्रमण पर आये।
की यह घोषणा
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जिले को एक और सौगात दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने टनकपुर शारदा घाट में 20.50 करोड की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की तर्ज पर चंपावत में एक नया कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा।
आदर्श जिले के रूप में किया जाएगा विकसित
कहा कि इस विश्वविद्यालय से स्थानीय युवाओं को कृषि एवं संबद्ध विज्ञानों में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के अवसर मिलेंगे। यह कदम क्षेत्र में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देगा और पर्वतीय कृषि अर्थव्यवस्था को नई पहचान प्रदान करेगा।