चंपावत: नेपाल से तंबाकू लाकर उसे बेचने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत कोतवाली चम्पावत क्षेत्र अंर्तगत धौन से वाहन संख्या UK-03-TA- 0662 अल्टो में शादाब पुत्र नवाब, उम्र-37 वर्ष, निवासी वार्ड नं 03, रेलवे कालोनी, टनकपुर को प्रतिबन्धित तम्बाकू उत्पाद (खूकूरी ब्राण्ड सिगरेट) की 23 डंडे (460 डिब्बे) की तस्करी करते हुए  पकड़ा गया।

चम्पावत, लोहाघाट क्षेत्र में उंचे दामों में बेचा जाता है तंबाकू

           अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसके द्वारा यह तम्बाकू उत्पाद नेपाली तस्करों से सस्ते दामों में खरीदकर चम्पावत, लोहाघाट क्षेत्र में उंचे दामों में बेचा जाता है।

पुलिस टीम-

01-उ0नि0 दिलबर सिंह
02-कानि0 जीवन सौन
03-कानि0 सोनू सिंह
04-कानि0 अब्दुल मलिक
05-कानि0 चालक देशराज सिंह
06-कानि0 चालक कल्याण सिंह