चंपावत: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

चंपावत से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

रेलवे क्रॉसिंग से घर जा रही थी महिला-

जानकारी के अनुसार पचपकरिया निवासी कलावती देवी (55) पत्नी जगदीश राम गढ़ीगोठ जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग से घर जा रही थी। तभी रेल पटरियों को पार करते समय अचानक वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।