देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ रिलीज हो गयी है। जिसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन चंदू चैंपियन का किरदार निभा रहे हैं।
14 जून को रिलीज़ हुई फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 14 जून को रिलीज हुई है। जो सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रहीं हैं। डायरेक्टर कबीर खान के साथ कार्तिक की ये नई फिल्म इंडिया के पैरालिम्पिक तैराक, मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। फिल्म में बचपन से चैम्पियन बनने का ख्वाब देखने वाले मुरलीकांत की कहानी है। जिसमें गोल्ड मेडलिस्ट से आर्मी ऑफिसर बनने की है। जिस शख्स का लोग चंदू चैम्पियन कहकर मजाक बनाते थे, वह देश के लिए पहला गोल्ड मेडलिस्ट लेकर आया। सच्ची घटना पर आधारित फिल्म आपका दिल छू लेगी।
दो बार इतिहास रचने वाले चंदू चैंपियन उर्फ मुरलीकांत पेटकर
रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 नवंबर 1944 को महाराष्ट्र के सांगली जिले के पेठ इस्लामपुर में मुरलीकांत पेटकर का जन्म हुआ। जिसका बचपन से एक ही सपना था- देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना। देश के लिए दो बार इतिहास रचने वाले चंदू चैंपियन उर्फ मुरलीकांत पेटकर पहले कुश्ती खेला करते थे। वह आगे स्पोर्ट्स में करियर बनाना चाहते थे। लेकिन परिवार के कहने पर वह इंडियन आर्मी में शामिल हुए। उन्होंने इंडियन आर्मी की तरफ से बॉक्सिंग की। पाकिस्तान के खिलाफ 1965 के युद्ध में मुरलीकांत को 9 गोलियां लगी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी याददाश्त चली गई थी। फिर बाद में वापस आई। वह इतनी बुरी तरह घायल हुए थे कि कोमा में चले गये थे। उन्होंने अपना एक हाथ भी खो दिया था। उन्होंने 1972 में जर्मनी में हुए पैरालिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। वह पहले गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग में 37.33 सेकंड के समय के साथ इतिहास भी रचा। उन्हें 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।