छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने दर्ज की एतिहासिक जीत, सभी 10 नगर निगमों पर किया कब्जा, यहां देखें कौन कहां से कितने वोटों से जीता

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के आज परिणाम घोषित हो गये है। जिसमे भाजपा ने नया इतिहास रच दिया है।

भाजपा का क्लीन स्वीप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव में 10 में से 10 नगर निगमों पर भाजपा की एतिहासिक जीत हुई है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा है। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों पर 11 फरवरी को मतदान हुआ था। आज परिणाम सामने आए। जिसमे नगर पालिका में बीजेपी को 35, कांग्रेस को 8, आम आदमी पार्टी को एक और 5 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं नगर पंचायत की कुल 114 सीटों में बीजेपी को 81, कांग्रेस 22, बीएसपी को एक और निर्दलीय को 10 सीटें मिली हैं।

चुनाव के परिणाम

रायपुर नगर निगम चुनाव के रिजल्ट
बीजेपी महापौर प्रत्याशी- मीनल चौबे 1 लाख 53 हज़ार 290 वोटों से जीती।
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी- दीप्ति दुबे

दुर्ग नगर निगम चुनाव के रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी- प्रेमलता पोषण साहू
बीजेपी महापौर प्रत्याशी- अलका बाघमार 67 हजार वोटों से जीती।

रायगढ़ नगर निगम चुनाव के रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान 34365 वोट से जीते।

चिरमिरी नगर निगम चुनाव के रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय 4 हजार वोट से जीते।

धमतरी नगर निगम चुनाव के रिजल्ट
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा 34085 वोट से जीते।

राजनांदगांव नगर निगम चुनाव के रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव 43500 वोटों से जीते।

अंबिकापुर नगर निगम चुनाव के रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत 11 हजार 63 वोटों से जीती।

जगदलपुर नगर निगम चुनाव के रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय 8772 वोट से जीते।

कोरबा नगर निगम चुनाव के रिजल्ट
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी- उषा तिवारी
बीजेपी महापौर प्रत्याशी- संजुदेवी राजपूत 52 हजार वोटों से जीती।