अल्मोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चे व पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, बच्चों के उत्साहवर्धन की सराहना की

अल्मोड़ा: पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में 4 सितंबर को आयोजित भव्य ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव’ में उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले 48 नन्हे-मुन्ने बच्चों को शनिवार को सम्मानित किया गया।

किया सम्मानित

इस मौके पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्रोत्साहन उपहार प्रदान किए। इन नन्हें प्रतिभागियों में पुलिस परिवार और विभिन्न स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल थे, जिनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने महोत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिए थे।

आयोजन टीम की सराहना

जन्माष्टमी महोत्सव को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने तथा मंच संचालन में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस कार्मिकों को भी उच्चाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कृत होने वालों में शामिल रहें।
• ​अपर उपनिरीक्षक (दूरसंचार) चंद्रकला कोरंगा
• ​मुख्य आरक्षी पुष्पा बचेठा
• ​मुख्य आरक्षी विमल विश्वकर्मा
• ​महिला आरक्षी प्रियदर्शिनी इन्दिरा
• ​महिला आरक्षी रजनी
• ​महिला होमगार्ड ओशिन

रहें मौजूद

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) रमेश चंद, निरीक्षक (दूरसंचार) उमाशंकर पांडे, लाइन सूबेदार मोहित कुमार सहित पुलिस लाइन के कई अधिकारी, कर्मचारी और बच्चे मौजूद रहे।