Commonwealth Games 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड मेडल


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन हुआ है। वहीं अब भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार रात बॉक्सिंग के अंतिम मुकाबलों में भारत ने कुल एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीते हैं। इसके साथ ही भारत ने बॉक्सिंग में अपने अभियान का अंत कुल 10 पदकों (7 गोल्ड और 3 सिल्वर) के साथ किया है। भारत अब कुल 38 पदकों के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

​जीता गोल्ड मेडल

युवा बॉक्सर सचिन सिवाच (60 किग्रा वर्ग) ने रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के ट्रायगेन मॉर्निंग को 3-2 के अंतर से हराकर भारत को छठा गोल्ड मेडल दिलाया। शुरुआती दो राउंड कड़े संघर्ष के बाद, तीसरे और अंतिम राउंड के आखिरी क्षणों में सचिन के एक शानदार पंच ने बाउट का पासा पलट दिया। इसके अलावा पुरुष 80 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में अंकुश पंघाल ने इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से मात देकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष 90+ किग्रा वर्ग के फाइनल में भारत के नरेंद्र को इंग्लैंड के डामर थॉमस के खिलाफ 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। कॉमनवेल्थ गेम्स के इस संस्करण में प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी, प्रिया घणघस और अरुंधति चौधरी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीते।