उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के तेजी से मामले बढ़ रहे है। जिसके चलते कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है।
अल्मोड़ा रैली हुई स्थगित-
9 जनवरी को प्रियंका गांधी की रैली अल्मोड़ा और श्रीनगर में होने वाली थी। जो अब कांग्रेस ने स्थगित कर दी है। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रैली को स्थगित कर दिया गया है।