क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 19 फरवरी 2025 से आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हुआ है।
आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वनडे फॉर्मेट की 8 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने प्रतिभाग किया है। यह आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण है। गत चैंपियन पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
कल कौन जीता
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 8वें मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हरा दिया। चैंपियंस ट्रॉफी में यह अफगानिस्तान की पहली जीत है। अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 325 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 317 रन ही बना पाई। इस हार के साथ इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
आज का मुकाबला
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी का यह अहम मैच आज 27 फरवरी को रावलपिंडी के स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों ने अपने दोनों मैच भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ गंवाए हैं। दोनों टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी हैं।