क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 19 फरवरी 2025 से आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हुआ है। जिसका अब 09 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला गया।
आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वनडे फॉर्मेट की 8 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने प्रतिभाग किया। यह आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण है। इस चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर जीत दर्ज की और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की और तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ चैंपियंस ट्रॉफी साझा की, फिर 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती थी। अब 2025 रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर भारत तीसरी बार चैंपियनों का चैंपियन बना है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कीवियों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट खोकर 254 रन बनाए।
आज का मुकाबला टीम इंडिया ने जीता
चैंपियंस ट्रॉफी में आज रविवार को फाइनल में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बड़ा मैच यानि फाइनल आज 9 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस ऐतिहासिक मैच का टॉस दोपहर 2:00 बजे (IST) पर हुआ और मुकाबला 2:30 बजे (IST) से शुरू हुआ।
भारत ने रचा इतिहास
भारत ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, अब उसके 12 साल बाद भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रच दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची। टीम ने 2013 में खिताब जीता, लेकिन 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली। अब रोहित की कप्तानी में टीम ने 12 साल बाद इस ICC खिताब को जीत लिया है। भारत ने लगातार दूसरे साल कोई ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए दुबई में तिरंगा लहरा दिया है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था।न्यूजीलैंड टीम ने अभी तक कुल 6 आईसीसी फाइनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें न्यूजीलैंड ने चार में हार और दो में जीत दर्ज की है। भारत ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला भी पूरा कर लिया है क्योंकि 2000 चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर ही न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था। न्यूजीलैंड टीम साल 2000 में पहली बार आईसीसी फाइनल में उतरी थी। न्यूजीलैंड का तब चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में भारत से सामना हुआ था। न्यूजीलैंड ने इस खिताबी मैच में चार विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। इसके बाद, न्यूजीलैंड को अगले दो आईसीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।