Cricket News: भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: पहले टेस्ट मैच में भारत को हराकर इंग्लैंड ने रचा इतिहास, 77 साल बाद किया यह कारनामा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी जानकारी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो गई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो गई है। जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रहीं हैं। गिल टीम इंडिया के 37वें टेस्ट कप्तान होंगे। ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है, और वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगे। जिसमे पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले के लीड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से खेला गया। जिसमें  इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन पांच विकेट से हराया। भारतीय टीम 835 रन बनाने के बाद भी हार गई। इंग्लैंड ने अपना दूसरा सबसे सफल रन चेज किया। उसने सर्वश्रेष्ठ रन चेच भी भारत के ही खिलाफ किया है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने इतने से बढ़ाई बढ़त

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की। इंग्लैंड ने लीड्स के हेडिंग्ले में बीते कल मंगलवार को भारत को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहला मैच में हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने इतिहास रचा। 77 साल बाद कोई टीम आखिरी दिन 350 रन बनाकर टेस्ट मैच जीती। 1948 में डॉन ब्रेडमैन की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया ने लीड्स में ही इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन बनाकर जीती थी। इंग्लैंड ने इस तरह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

भारत टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

इंग्लैंड टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जोश टोंग, क्रिस वोक्स।